Search Angika Grammar

Tuesday, October 11, 2016

सर्वनाम | Pronoun | अंगिका व्याकरण | Angika Grammar | कुंदन अमिताभ

सर्वनाम | अंगिका व्याकरण | Angika Grammar | कुंदन अमिताभ

सर्वनाम

संज्ञा के जगह पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं ।

अंगिका में सर्वनाम के छह भेद हैं -

पुरूषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun), निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun), अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun), संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun), प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun), निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

अंगिका में सभी छह सर्वनामों के तीन रूप होते हैं - अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय ।

पुरूषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)

जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग लेखक या वक्ता अपने लिए, श्रोता या पाठक के लिए या किसी अन्य के लिए करता है, उसे पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं । इसके तीन भेद हैं -

उत्तम पुरूष  (First Person) -  बोलने वाला (वक्ता) अपने लिए जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग करता है, उसे उत्तम पुरूष कहते हैं । जेना - हम्में, हम्मं॑, हम्में सिनी, हम्मं॑ सिनी, हमरा सिनी, हमरा सिनी केरऽ, हमरा सिनी के, हमरा सिनी रऽ ।

मध्यम पुरूष (Second Person) -  जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग वक्ता / लेखक सुनने वाले (श्रोता) या पढ़ने वाले के लिए करता है, उसे मध्यम पुरूष कहते हैं । जैसे - तोहं॑, तों, तोंय, आपनं॑, तोरा सिनी ।

अन्य पुरूष  (Third Person) - वक्ता / लेखक जिस सर्वनाम का प्रयोग , जिसके बारे में वह बात कर रहा है या लिख रहा है, उसके नाम के बदले में करता है, उसे अन्य पुरूष कहते हैं । जैसे - ऊ, हौ, हुनी, ओकरा, ओकरऽ, होकरा, हुनका, होकरऽ, हुनकऽ, ओकरी, होकरी, हुनकी, हुनका सिनी ।

प्रयोग -

हम्में इसकूल गेलऽ छेलिऐ ।

तोंय बिज्ज॑ होला प॑ खाय ल॑ बैठी जहिय्यौ ।

अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय रूप :

उत्तम पुरूष - 

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-हम्मं॑-हम्मं॑ / हमरा सिनी

विकारी-हमरा-हमरा सिनी

संबंधकारकीय - हमरऽ, हमरी - हमरा/हमरी सिनी रऽ, के, केरऽ, केरी

मध्यम पुरूष -

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-तोहं॑, तों, तोंय, आपनं॑-तोहं॑ / तों / तोंय / आपनं॑ / तोरा / तोरहा / तोहरा सिनी, तोंय सबविकारी-तोरा, तोरहा, तोहरा-तोरा/ तोरहा / तोहरा सिनी, तोरा सब

संबंधकारकीय - तोरऽ, तोरहऽ, तोहरऽ - तोरऽ / तोरहऽ / तोहरऽ सिनी रऽ, के, केरऽ, केरी

अन्य पुरूष -

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-ऊ, हौ, हुनी-ऊ / हौ / हुनी / हुनका सिनी/सब

विकारी - ओकरा, होकरा, हुनका, होकरऽ, हुनकऽ - ओकरा/ होकरा/ हुनका/ होकरऽ/ हुनकऽ सिनी / सब

संबंधकारकीय - ओकरऽ, होकरऽ, हुनकऽ, - ओकरऽ / होकरऽ / हुनकऽ / ओकरा सिनी रऽ, के, केरऽ, केरी

ओकरी, होकरी, हुनकीओकरी / होकरी / हुनकी / होकरा सिनी री, केरी

आपने रऽ, के, केरऽआपने सिनी रऽ, के, केरऽ

आपने री, केरीअपने सिनी री, केरी

निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)

जो सर्वनाम किसी व्यक्ति अथवा वस्तु की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करे, वह निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है । जैसे - ई,है, इ, वू, एकरा, ई सब, ई सिनी, वू सब, वू सिनी ।

प्रयोग -

वैंजां जे ठाढ़ऽ छै वू हमरऽ भाय छेकै ।

‘खगड़िया वाली भौजी’ बड्डी सुन्नर फीचर फिल्म छेकै, एकरा जरूर देखिहऽ ।

अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय रूप :

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-ई, है,हिनी,यें, येंने-ई, है,हिनी,यें, येंने सिनी /सनी/आरनी

विकारी-एकरा, हेकरा, हिनका-एकरा, हेकरा, हिनका सिनी /सनी/आरनी

संबंधकारकीय - एकरऽ, हेकरऽ, हिनकऽ,हेकरी, हिनकी - एकरऽ, हेकरऽ, हिनकऽ,हेकरी, हिनकी सिनी /सनी/आरनी

अनिश्चयवाचक सर्वनाम  (Indefinite Pronoun)

जिस सर्वनाम पद से किसी व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ का निश्चित बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे - कोय, कुच्छू ।

प्रयोग -

ऐंजां कोय रहै छै ।

कुइयाँ में कुच्छू गिरलऽ छै ।

अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय रूप :

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-कोय, कोयँ, कोय्यो, किनियो, कुच्छू, कुछ-कोय, कोयँ, कोय्यो, किनियो, कुच्छू, कुछ सिनी /सनी/आरनी

विकारी-केकरहौ, किनखौ, कथू, कुच्छू, कथूँ-केकरहौ, किनखौ, कथू, कुच्छू, कथूँ सिनी /सनी/आरनी

संबंधकारकीय - केकरो, केकरियो, किनको, किनकियो, कथूरऽ, - केकरो, केकरियो, किनको, किनकियो, कथूरऽ, कुच्छूरऽ, कुच्छूरी सिनी /सनी/आरनी

कुच्छूरऽ, कुच्छूरी, कुच्छूकेरी

संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)

जिस सर्वनाम का प्रयोग संबंध बनाने के लिए किया जाता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे - जे, जोन, जें, जौनें, जिनीं,जेकरा,जिनका,जेकरऽ,जिनकऽ,जिनकी,जेकरी ।

प्रयोग -

जे पढ़थैं नै छै, वू पास केना होतै ?

जोन कोठी अजबारी करना छौं बतलाय द॑ ।

अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय रूप :

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-जे, जोन, जें, जौनें, जिनीं-जे, जोन, जें, जौनें, जिनीं सिनी /सनी/आरनी

विकारी-जेकरा,जिनका-जेकरा,जिनका सिनी /सनी/आरनी

संबंधकारकीय - जेकरऽ,जिनकऽ,जिनकी,जेकरी - जेकरऽ,जिनकऽ,जिनकी,जेकरी सिनी /सनी/आरनी

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)

जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे - के, कोन, केकरा)।

प्रयोग -

वैंजां के सूती रहलऽ छै ?

तोंय केकरा हाँ गेलऽ छेल्हो ?

अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय रूप :

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-के,  कोन-के,  कोन सिनी /सनी/आरनी

विकारी-केकरा, किनका-केकरा, किनका सिनी /सनी/आरनी

संबंधकारकीय - केकरऽ, किनकऽ,  - केकरऽ, किनकऽ सिनी /सनी/आरनी

निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

जो सर्वनाम तीनों पुरूषों में निजत्व (अपने आप) का बोध कराते हैं, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं ।जैसे - आपने, अपना, अपनऽ ।

प्रयोग -

हम्में अपन्हैं खाय लेबै ।

अविकारी, विकारी और संबंधकारकीय रूप :

रूप - एकवचन - बहुवचन

अविकारी-आपनै-आपनै सिनी /सनी/आरनी

विकारी-अपना, अपन्हैं-अपना, अपन्हैं सिनी /सनी/आरनी

संबंधकारकीय - अपनऽ  - अपनऽ सिनी /सनी/आरनी

विशेष :

अंगिका सर्वनाम के तीनों पुरूषों में से किसी में लिंगभेद नहीं मिलता ।

 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Search Angika Grammar

Carousel Display

अंगिकाव्याकरण

व्यावहारिक अंगिका व्याकरण (वेब संस्करण)

A Practical English Grammar (Web Edition)




संपर्क सूत्र

Name

Email *

Message *